फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हैंडओवर न हाेने से परियोजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
हर्रैया में बनकर तैयार हुआ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का छात्रावास संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विकास को रफ्तार मिली है। कई पर लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस बीच तीन बड़ी परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है। अब इन परियोजनाओं के हैंडओवर की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

हैंडओवर के बाद जहां कस्तूरबा की छात्राओं को आवास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं पुलिस महकमे के साथ पॉलिटेक्निक कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को भी सहूलियत होगी। हालांकि थर्ड पार्टी की जांच रिपोर्ट लंबित होने के कारण हैंडओवर की प्रक्रिया लटकी हुई है।
बताया गया कि तीनों परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण दिखा दिए हें, मगर अभी तक हैंडओवर नहीं हो पाया है। इससे अभी चयनित विभाग के लोग मुसीबत झेल रहे हैं। यदि ये परियोजनाएं संबंधित विभाग को हैंडओवर हो जाती हैं तो काफी राहत होगी। इसमें हर्रैया तहसील क्षेत्र के गौर को नया थाना भवन मिलने जा रहा है। वर्ष 2024 में गौर-टिनिच मार्ग पर बेलहिया पावर हाउस के बगल में सरकारी जमीन पर सात करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से चार मंजिल का थाना भवन भव्य रूप से बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि बहुत जल्द नया थाना मिल जाएगा। साथ ही हर्रैया में छात्रावास और राजकीय पॉलिटेक्निक में आवासीय कॉलोनी का जीर्णोद्धार हो रहा है। तीनों परियोजनाओं पर 19.34 करोड़ खर्च हो रहे हैं।
लंबे प्रतीक्षा के बाद मिल रहा भवन : गोंडा सीमा पर वर्ष 1997 में गौर ब्लॉक के पास सरकारी गोदाम के दो कमरे में गौर थाना खोला गया था, तभी से इसी भवन में थाना चल रहा है। पूर्व में कई बार नए थाने के लिए भूमि तलाशी गई। मगर अलग-अलग कारणों के चलते भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा था। लंबे प्रतीक्षा के बाद दिसंबर 2024 में बेलहिया पावर हाउस के बगल में थाना भवन के लिए भूमि का चिह्नांकन हुआ।
स्वीकृति के बाद कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद नामित हुई। अब तक परियोजना पर सात करोड़ 67 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। सभी तलों पर छत ढलाई, भू-तल, प्रथम तल, द्वितीय तल के बिक्र चिनाई का कार्य पूर्ण है। सर्विस ब्लॉक में फिनिशिंग का कार्य भी लगभग पूर्ण है। प्रशासनिक भवन का कार्य भी लगभग पूर्ण है।
विज्ञापन

यह कार्य गृह पुलिस विभाग के जरिये हो रहा है। हालांकि, अभी हैंडओवर न होने से थाने की पुलिस उसी भवन में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें