फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आर्यवीरों ने किया शौर्य का प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है : राघवेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आर्य समाज नई बाजार की ओर से मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक लाॅन में आर्य वीरों ने अनोखे अंदाज में शौर्य प्रदर्शन किया। उनके व्यायाम एवं वीराता को प्रदर्शित करते हुए विविध खेल खूब सराहे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। आर्य वीर दल संगठन की स्थापना देश और धर्म की रक्षा के लिए हुआ है। यह अपने उद्देश्य में अवश्य सफल होंगे। राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि आर्य समाज ने आर्य वीर दल के माध्यम से ऐसे शूरवीर पैदा किए जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की है। प्रमुख प्रशिक्षक दिनेश आर्य के नेतृत्व में आर्य वीर वीरांगनाओं ने शारीरिक व्यायाम और योगासनों का प्रदर्शन किया। इसमें राहुल आर्य, मनोज आर्य, गौरव आर्य आदि व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग किया। प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर 16 बार आक्रमण हुए थे। अगर हम अपनी रक्षा स्वयं करते तो गजनी कभी भी सोमनाथ मंदिर को लूट नहीं पाता। इस दौरान अतिथियों को ओम चित्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वामी वेदमृतानंद, रुक्मिणी देवी, डॉ. अशरफी लाल शास्त्री, भीष्म देव, प्रोफेसर व्यास नंदन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें