रूधौली के गिरिनाग धाम रायठ में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
शिव विवाह के साथ महोत्सव का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। रायठ स्थित ऊं गिरिनाग धाम में चल रहे 10 दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव एवं श्रीशनि महायज्ञ के नौवें दिन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्था अयोध्या के कलाकारों ने सीताहरण और जटायु वध का मंचन किया। कलाकारों के मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए।
समापन दिवस पर कलाकारों ने शिव बरात निकाल कर शिव विवाह का मंचन किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक उपहार और पुरस्कार देते रहे। इस मौके पर आयोजक कर्नल कमलेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, डीएन त्रिपाठी, शशि पांडेय, सीमा त्रिपाठी, उमाशंकर, आनंद बहादुर सिंह, माधवी सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, सुधाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।