फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर प्रदर्शित होगी कला

Wed, 24 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस तथा नालसा की सेवा के तीन दशक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में न्याय-कानूनी सहायता शीर्षक पर फोटोग्राफी, कला, स्केच, वीडियो (अधिकतम 1 मिनट) प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/ प्रभारी सेवा प्राधिकरण संदीप ने बताया कि कार्यक्रम में सामान्य जनमानस के साथ-साथ विद्यालयों/ विश्वविद्यालयों/ विधि विश्वविद्यालयों के छात्र- छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

जो व्यक्ति सभी के लिए न्याय-कानूनी सहायता के माध्यम से शीर्षक पर फोटोग्राफी, कला, स्केच, वीडियो (अधिकतम 01 मिनट) के रूप में तैयार कर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करना चाहता है, वह प्राधिकरण बस्ती को एवं ईमेल-dlsabastigmail.com, वाट्सएप नंबर 98389983353, 9455009763 पर 30 सितंबर से पूर्व प्रेषित कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें