फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दलहन-तिलहन के लिए बंटेगी निशुल्क मिनी किट

Wed, 24 Sep 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रबी विपणन वर्ष में दलहन, तिलहन की फसल को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को निशुल्क मिनी बीज किट दी जाएगी। किसानों से 25 सितंबर तक आवेदन मांगा गया है। अभी तुाई, चना, मटर के बीज के लिए ज्यादातर आवेदन आए हैं। सरसों और मसूर की खेती के लिए किसानों में उत्साह कम है।
विज्ञापन

इस बार सरसों की खेती के लिए 5700 मिनी किट बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक किट में एक एकड़ भूमि के लिए दो किग्रा बीज उपलब्ध रहेगा। यह किसानों को निशुल्क उपलब्ध मिलेगा। अभी 400 किसानों ने आवेदन किया है। दो दिन आवेदन की तिथि और शेष है। यहां सर्वाधिक तुरई की खेती होती है। इसकी बुआई सरसों से पहले की जाती है।
इसके लिए 800 मिनी किट बांटी जाएगी। इतने किसानों ने इस मिनी किट के लिए आवेदन भी कर दिया है। जबकि चना और मटर की भी 300- 300 मिनी किट वितरित की जाएंगी। इसकी भी बुकिंग पूरी हो चुकी है। मसूर की 175 किट बंटनी है। लेकिन, केवल 50 किसानों ने ही बुकिंग की है।
विज्ञापन

-
मिनी किट बीज वितरण इस बार ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यदि लक्ष्य से अधिक बुकिंग होगी तो लॉटरी पद्धति के आधार पर किसानों को मिनी किट वितरित किया जाएगा। -डॉ. बाबूराम मौर्य, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें