फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला दिवस पर आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती (वि.)। विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और युवा विकास समिति बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राइट्स, जस्टिस, एक्शन फॉर ऑल विमेन एंड गर्ल्स थीम पर चल रहे 15 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत नौवें दिन सोमवार को बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, चितरगडिया में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में संतोष, आंचल और कल्पना को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि जूनियर वर्ग में रजत पटेल, आंचल और शिवांगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में सोनू, अभिषेक, प्रतीक, शुभम, सृष्टि, मानवी, प्रतिभा, रोली, सौम्या, लक्ष्मी, काजल, रूबी, प्रिंस, प्रेम, रितिका और अनन्या को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राम पूरन चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रवीण कुमार, अजीत चौधरी, गोविंद कुमार राव, अभिषेक, अंशिका, पूजा चौधरी, खुशबू चौधरी, गुंजन यादव और चांदनी आदि मौजूद रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें