फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लूट, डकैती और हत्या के आरोपियों की करें गिरफ्तारी

Wed, 05 Mar 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने की परिक्षेत्रीय अपराध की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने परिक्षेत्र के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराधी समीक्षा गोष्ठी की। इसमें लंबित हत्या के अभियोगों की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। लूट, डकैती, दहेज हत्या, फिरौती के लिए अपहरण एवं गंभीर चोट आदि के अपराधों की समीक्षा करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराध दुष्कर्म, शीलभंग, अपहरण, पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछितों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कराते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित अभियोगों के विवेचना के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने, लंबित प्रारंभिक जांचों का निस्तारण यथाशीघ्र करने, मृतक आश्रित के सेवायोजन से संबंधित प्रकरण तथा लंबित पेंशन प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी कर्मचारी का कैशलेस हेल्थ कार्ड एवं परिचय पत्र शत प्रतिशत बनवाया जाए। सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर में रिक्त ग्राम चौकीदारों के पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति कराई जाए। ई-साक्ष्य एप पर घटनास्थल का फोटो,वीडियो, बरामदगी, गिरफ्तारी आदि अपलोड कराया जाए। पुलिस पेंशनर की गोष्ठी प्रत्येक दो माह में कम से कम एक बार अवश्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एएसपी ओम प्रकाश सिंह व परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें