फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशे का धंधा रोकने के लिए अभाविप ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Mar 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को दिया ज्ञाप
विज्ञापन
नकेल कसे प्रशासन, नहीं तो आंदोलन छेड़ेगा विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के धंधे व उसकी लत में आ रहे युवाओं को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर धंधे में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

एबीवीपी के अध्यक्ष ऋषभ सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कस्बे में एकत्रित हुए। नशाखोरी के विरोध में लिखे बैनर व पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल तहसील परिसर पहुंचे। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि दो-तीन साल में क्षेत्र में नशे का धंधा तेजी से फैल रहा है।इसकी लत में आकर युवा बर्बाद हो रहे है।युवाओं तक नशे का सामान पहुंचाने में लगे लोगों की प्रशासन और पुलिस में पकड़ के चलते यह धंधा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में कई युवाओं की नशे की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। क्षेत्र में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं नशाखोरी का परिणाम है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में नशे के धंधेबाजों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर निधि, जाह्नवी गौड़, नेहा मौर्या, मीनाक्षी सिंह, शुभम कन्नौजिया, हर्षित शुक्ला, सत्यम यादव, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें