फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन में अारोपियों की करें गिरफ्तारी वरना शुरू होगी कुर्की की कार्रवाई

Thu, 16 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के सेंठा गांव की मां-बेटी की हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार 50-50 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। डीआईजी ने कहा कि तीन दिन के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने की हिदायत दी है। साथ ही कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन करने को कहा।
बुधवार को डीआईजी ने विवेचक एसएचओ को तलब कर सख्त हिदायत दी। साथ में पहुंची मृतका की बेटी सरिता को आश्वस्त किया कि आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी ने एसएचओ से पूछा कि 40 दिन बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नही हुई। वारदात का मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर पर हत्या के केस पहले से ही दर्ज हैं तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन

इधर, केस की पैरवीकार सरिता दुबे, जेठ राजेश दुबे ने डीआईजी से कहा कि वारदात का मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर पूरे परिवार के लिए खतरा बना हुआ है। वह कभी भी उन लोगों के साथ अनहोनी कर सकता है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें