फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा, हत्या के प्रयास के चार अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया पुलिस ने भौंखरी पुलिया के पास से पकड़ा
विज्ञापन

24 जून को सरैया चौराहे पर हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के सरैया चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम सामान बुक कराने के लिए बुलाकर मारपीट और फायरिंग के चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया।
एसपी के मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हर्रैया-बभनान मार्ग पर परसा तिराहे से आगे भौंखरी गांव की पुलिया के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया। अंकित वर्मा निवासी ककरहिया थाना हर्रैया, सूरज गौतम निवासी जीतीपुर थाना पैकोलिया, राजकुमार यादव निवासी लोहरौली थाना पैकोलिया और मोनू उर्फ श्रीतेश सिंह निवासी हुडरा कुंवर थाना हरैया हाल मुकाम नरसिंहपुर थाना पैकोलिया शामिल हैं। इनमें मोनू का नाम अज्ञात था,जिसे विवेचना के दौरान प्रकाश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जून को परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया धीश गांव निवासी जितेंद्र कुमार बाइक की सर्विसिंग कराने बभनान बाजार गए थे। शाम करीब छह बजे फोन से लाइट और टेंट बुक कराने की बात कह कर उसे कुछ लोगों ने सरैया चौराहे पर बुलाया। वे शाम करीब 6:30 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के महाखरपुर गांव निवासी अजय पटेल को बाइक पर बैठाकर बभनान बाजार से परसा परशुरामपुर मार्ग पर स्थित सरैया चौराहे पर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद हर्रैया थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी अंकित, पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव निवासी सूरज गौतम और लोहरौली निवासी राजकुमार यादव और तीन अज्ञात लोग मौजूद मिले। इन्होंने हॉकी-डंडे से हमला कर दिया। अजय पटेल का मोबाइल और गले की चेन भी छीन लिया। चौराहे के लोग दौड़े तो हत्या करने की नियत से गोली चला दी। छह आरोपितों में चार को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें