रोडवेज बस स्टेशन के बाहर डग्गामार वाहनों के खिलाफ जांच करते एआरएम आयुष भटनागर व टीम
- परिवहन निगम की टीम और यातायात पुलिस टीम कर रही कार्रवाई
- 50 वाहनों का चालान और पांच को किया गया सीज, चेतावनी देकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डग्गामार वाहनों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जारी है। मंगलवार को एआरएम रोडवेज टीम के साथ सड़क पर उतरे। इससे डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। पूरी टीम सुबह छह बजे से 10 बजे तक जांच करती रही।
संयुक्त टीम ने 50 वाहनों का चालान किया और पांच को सीज किया। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि आठ सदस्यीय दो नई टीम बनाई गई है। दोनों टीम दो पाली में जांच कर रही है। यह टीम रोडवेज बस स्टेशन के सामने, एक किलोमीटर के आसपास पर जांच कर रही। इसके अलावा संयुक्त टीम के साथ फोरलेन के बड़ेवन ओवरब्रिज, मूड़घाट और फौव्वारा समेत अन्य जगहों पर जांच की जा रही है।
टीम में इंद्रजीत तिवारी, संजय तिवारी, महेंद्र प्रताप, अभिनव श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सुशील गौड़, श्रवण कुमार अजीत पाल आदि मौजूद रहे।