मुंडेरवा। क्षेत्र की मुंडेरवा सहकारी समिति एवं मुंडेरवा गन्ना समिति पर अभी भी ताला लगा है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। गन्ना समिति मुंडेरवा पर अभी तक मात्र 31 एमटी खाद वितरित की गई है। वहीं मनिकौरा सहकारी समिति पर सोमवार को पुलिस की निगरानी में 500 बोरी यूरिया वितरित कराई गई। किसान मजबूरी में महंगे दाम में बाजार से खाद ले रहे हैं। किसान विजय प्रकाश, गोरख, हृदय राम, शिव कुमार, पिन्टू चौधरी आदि ने बताया कि गन्ना समिति मुंडेरवा के गोदाम और सहकारी समिति मुंडेरवा मे ताला लगा है। यहां रबी के सीजन में खाद मिला था। तभी से केंद्र पर ताला बंद हो गया। संवाद