फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लंदन में बाल पोषण पर व्याख्यान देंगी अर्चना

Mon, 24 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डॉ. अर्चना सिंह।
विज्ञापन
- एसोसिएशन फॉर हेटेरोडॉक्स इकोनॉमिक की ओर से 18 से 20 जून तक आयोजित होगा सम्मेलन
विज्ञापन


- जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी काॅलेज बाराबंकी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले की रहने वाली डॉ. अर्चना सिंह लंदन के किंग्स कॉलेज में बाल पोषण विषय पर व्याख्यान देने के लिए चयनित हुई हैं। एसोसिएशन फॉर हेटेरोडॉक्स इकोनॉमिक की ओर से आयोजित सम्मेलन में वह हिस्सा लेंगी। डॉ. अर्चना जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी काॅलेज बाराबंकी के अर्थशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
मूल रूप से बस्ती जिले के हर्रैया कस्बे के मुरादीपुर के रहने वाले स्व. रणजीत सिंह की बेटी अर्चना की प्रारंभिक पढ़ाई स्थानीय स्तर पर हुई है। उन्होंने चीन और भारत के व्यापारिक संबंधों पर लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। वर्तमान में वह भारत और चीन के व्यापारिक संबंधों तथा भारत में महिला एवं बाल कुपोषण की समस्याओं पर अध्ययनरत हैं। डॉ. अर्चना के पति पूरन सिंह चौहान वर्तमान में रामपुर जनपद में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्चना बाराबंकी में ही निवास करती हैं। 19 मार्च को लंदन के लिए उन्हें बुलावा पत्र प्राप्त हुआ है। डॉ. सिंह लंदन के इस सम्मेलन में व्याख्यान देंगी और भारत में समन्वित बाल विकास परियोजना के बाल पोषण पर जातिवार पड़ने वाले प्रभाव पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगी। डॉ. अर्चना ने कहा कि वह एक घरेलू महिला हैं और उन्हें जो मौका मिला है उसका वह देश हित में उपयोग करेंगी। कहा कि तय तिथि पर वह लंदन जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें