फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह कनिष्ठ सहायकों को दिए नियुक्ति पत्र

Tue, 09 Sep 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जिले के चयनित 18 कनिष्ठ सहायकों को विभिन्न जिले आवंटित किए गए हैं। इन कनिष्ठ सहायकों में से छह को सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया। शेष को जिले स्तर से ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को बस्ती के बजाय दूसरे जिले में तैनाती दी गई है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जाना था, जिसमें से छह लोग लखनऊ गए थे। सुबह डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी, स्टेनो अनिल कुमार और स्वास्थ्य कर्मी अजय मिश्र वाहन से लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि शेष नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें