फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए पात्रों का नामांकन निर्धारित प्रारूप पर संस्कृति निदेशालय में प्राप्त कराया जाना है। मंडलायुक्ल अखिलेश सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी, गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक जिनकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। चयनित कलाकार को पांच लाख रुपये, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

कलाकार उप्र का मूल निवासी हो अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिए। पुरस्कार संबंधी नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आवेदन 25 दिसंबर तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय में जमा किए जा सकते हैं। संवादि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें