परिवार के लोगों के पास ओमान में फंसे युवकों ने भेजी तस्वीर- परिजन
बहादुपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार कला के नंदलाल के जून 2024 से ओमान में फंसे होने से पत्नी व परिवार के लोग परेशान हैं। पत्नी ने थानाध्यक्ष व रिश्तेदार ने सीएम के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार की है। बताया जाता है िक वहां नंदलाल समेत 18 लोग फंसे हैं
पत्नी रेनू ने बताया कि उनके पति जून 2022 में ओमान की एक कंपनी में कार्य करने दो वर्ष के लिए गए थे। जून 2024 में उन्हें लाैटना था किंतु एक वर्ष से अधिक समय बीत गया, वापस नहीं आए। उनसे संपर्क किया तो बताया कि कंपनी ने पासपोर्ट रख लिया गया है। उन्हें काम के बदले पैसे भी नहीं दिए जा रहे हैं और न ही भारत वापस जाने दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कंपनी के जिम्मेदार जोधपुर राजस्थान के रहने वाले हंै। नंदलाल को वापस लाने में मदद की मांग की है। संवाद