फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पढ़ाई न होने का भ्रम तोड़ें शिक्षक

Thu, 28 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान की रैली में शमिल बच्चे। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। गगन भेदी नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से जनपदीय स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। छात्र ‘घर-घर विद्या दीप जलाओ, मम्मी पापा, हमें पढ़ाओ, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, चलती जिससे पीढ़ी है’ आदि नारे लगा रहे थे। यहां पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि आज भी परिषदीय विद्यालयों के अधिकांश छात्र उच्च पदों पर चयनित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा को संवारने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अभिभावकों के इस भ्रम को तोड़ने की पहल करें कि सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं होती। 
विज्ञापन


सीडीओ सोबरन सिंह ने कहा कि ऐसा वातावरण बनाया जाए कि अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने को इच्छुक हों। केंद्रीय विद्यालयों की तरह हमें भी अपने शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने की जरूरत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षित और योग्य शिक्षक छात्रों को पढ़ाते हैं जबकि निजी विद्यालयों के साथ ऐसा नहीं है। कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग से अपना श्रेष्ठतम दे रहे हैं।

अभिभावकों को अपना नजरिया बदलना चाहिए। जनपदीय रैली में परिषदीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, सरस्वती विद्या मंदिर, बालिका विद्या मंदिर, डान वास्को, सावित्री विद्या विहार के साथ ही अनेक विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


रैली में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, बीईओ घनश्याम वर्मा, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार ओझा, उदयभान कुशवाहा, संतोष पांडेय, रामतिलक वर्मा, सुभाष वर्मा, राजेश कुमार, कपिलदेव द्विवेदी, सुधा शाडिल्य, राम बहादुर वर्मा, धु्रव चन्द्र जायसवाल, जगदीश यादव, अखिलेश सिंह, श्याम बिहारी, जिला स्काउट मास्टर डा. कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, सह समन्वयक आशीष कुमार श्रीवास्तव, फैजान अहमद, अनिल पांडेय, गिरजेश सिंह, अजय पाल, सुरेंद्र मिश्र, प्रदीप जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, पुष्पलता पांडेय, गिरजेश कुमार सिंह, अजीत सिंह, संदेश रंजन, दान बहादुर दुबे, शिवकुमार, राजीव सिंह, राम कुमार वर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, शांति भूषण त्रिपाठी, उदयशंकर शुक्ल, अशोक यादव, ओम प्रकाश, रमाकांत सिंह, अखिलेश, पटेश्वरी निषाद, प्रताप नारायण चौधरी, नीरज सिंह, रामपाल सिंह, कमर खलील अंसारी, असद, अनीस, बालकृष्ण ओझा, अमित कुमार शुक्ल, अर्जुन तिवारी, डा. राम सजीवन वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें