फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 पेंशन, 61 जीपीएफ के प्रकरण निस्तारित

Thu, 28 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस्ती जीजीआईसी में कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज में बुधवार को 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों के देयकों, जीपीएफ एवं पेंशन आदेश वितरण समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक शिक्षा एबी चतुर्वेदी रहे। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर राजेश आर्य ने कहा कि जनपद में कुल 76 शिक्षक और कर्मचारी 31 मार्च को रिटायर हुए। इसमें 69 पत्रावलियों को जेडीई कार्यालय को भेज दिया गया। जेडीई एबी चतुर्वेदी ने कहा कि 69 में 53 पेंशन एवं 61 जीपीएफ के प्रकरण निस्तारित कर दिए गए हैं। आदेश की प्रति वितरित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। सेवा निवृत्ति के बाद समाज के निर्माण में शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। 

उन्होंने सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों और कर्मचारियों के सुखद एवं मंगल मय भविष्य की कामना की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पवन कुमार शुक्ल ने किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह, रामेश्वर सिंह, जटाशंकर मिश्र, अशोक सिंह, डाक्टर संजय सिंह, संजय द्विवेदी, राम रक्षा, हरीराम आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रमाकांत शुक्ल, विनोद पाठक, श्रीकांत, चंद्रप्रकाश, योगेश शुक्ल, जावेद अहमद, त्रिभुवन मिश्र, माता प्रसाद त्रिपाठी, आरसी यसंह, दिवाकर अमर सिंह, प्रत्युष सिंह, कैलाशी, कौशल किशोर त्रिपाठी, डाक्टर हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश पांडेय, नीलिमा गौतम, दुर्गा, रामकेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें