फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप लोड करने के दिए टिप्स

विज्ञापन
बस्ती में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को लेकर राजस्व कर्मियों को जानकारी देते एसडीएम आशाराम वर्? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप लोड करने के दिए टिप्स
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने को लेकर एसडीएम आशाराम वर्मा ने शनिवार को तहसील सभागार में राजस्व कर्मियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक की। एसडीएम ने सभी राजस्व कर्मियों से पहले अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर दूसरों को भी इसे लोड करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसडीएम ने एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड करने की विधि भी लोगों को बताई। कहा कि इस महामारी के समय में एंड्रायड फोन का प्रयोग करने वाले हर व्यक्ति के मोबाइल में इस एप का होना आवश्यक है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरिशंकर पाठक, राम कमल चौरसिया, दीनानाथ शुक्ल, कृष्णचंद्र चौधरी, महबूब आलम, रविचंद्र श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, धर्मराज चक्रवर्ती, रवि कुमार पांडेय, नितिन कुमार, संजय गौतम, स्टेनो राजू, कुलदीप, सत्येंद्र नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें