गौर। किसानों को आपदा राहत का चेक न मिलने से नाराज अपना दल के
कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में गुरुवार
को ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है।
धरने
को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि असमय
बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के गेहूं के फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई थी,
जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने जनपद को आपदा ग्रस्त तो घोषित कर दिया, मगर
अभी भी अधिकतर किसानों को चेक तक नसीब नहीं हुआ।
अपना दल के जिला
महासचिव और जिला पंचायत सदस्य रामसिंह पटेल ने कहा कि जब तक किसानों को
उनकी फसल का मुआवजा मिल नहीं जाता, अपना दल का धरना अनवरत चलता रहेगा।
उन्होंने सरकार से वंचित किसानों में शीघ्र आपदा राहत का चेक वितरण कराने
की मांग की।
धरने का संचालन कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष राजमणि
पटेल ने किया। इस मौके पर गजराज सिंह, अतुल पटेल, हृदय नरायन मिश्र, मनोज
कुमार, राम बुझारत चौधरी, प्रशांत सिंह, अंकित यादव, परमानन्द, सोनू यादव,
राधेश्याम, दद्दन चौरसिया, अमन शुक्ल, बाबूराम, मनोज कुमार आदि उपस्थित
रहे।