क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस उछालते अंपायर स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में शनिवार को अंडर-14 क्रिकेट सीरीज का पहला मैच खेला गया। मैच बस्ती स्टेडियम और खैर वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें खैर वॉरियर्स चार विकेट से मैच अपने नाम किया।
निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में बस्ती स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती स्टेडियम ने 29.01 ओवर में नौ विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। बस्ती स्टेडियम की तरफ से हार्दिक पांडेय ने 70 रन बनाए। अभिषेक पांडेय ने 30, आयुष यादव ने 24 और हस्सान ने 20 रनों की पारी खेली। खैर वॉरियर्स की तरफ से चेतन लखमणि में तीन विकेट, आयुष शुक्ला ने दो, आयुष चौधरी और युग श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी खैर वॉरियर्स की टीम 26.4 ओवर में मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया।
खैर वॉरियर्स की तरफ से आदित्य शर्मा ने शानदार 115 रनों की पारी खेली। प्रखर सिंह ने 18, अखिलेश यादव ने 16 और अनुराग चौधरी ने 10 रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की तरफ से देवी प्रसाद ने दो, अंजनेय प्रताप सिंह ने दो, सिद्धू और अभिषेक पांडेय ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले आदित्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।