फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने विकास का सुरक्षित माहौल: अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने विकास का सुरक्षित माहौल दिया : अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन

परशुरामपुर/बभनान (बस्ती)। किसी भी राष्ट्र में रोजगार का सृजन तब होता है, जब वहां का औद्योगिक विकास होता है। औद्योगिक विकास तब होता है, जब देश में पूंजी निवेश हो। पूंजी निवेश तब होता है, जब देश में निवेश के लिए सुरक्षित माहौल होता है। यह माहौल भाजपा ने दिया है।
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के रामराज पांडेय इंटर कॉलेज रोहदा व कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर बाबू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि एनडीए की सरकार ने निवेश के लिए अनुकूल माहौल दिया है जिससे तेजी से रोजगार सृजन हो रहा है। लाखों करोड़ों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। किसानों को पर्याप्त बिजली दी जा रही है। गोरखपुर में एम्स बनकर तैयार है। इंटरनेट की सुविधा गांव-गांव तक पहुंच रही है। एनडीए गठबंधन का उद्देश्य सुशासन है, जिसके तहत हमारी सरकार हर परिवार की सुरक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया के पौराणिक स्थलों की चर्चा करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राम तथा कृष्ण सर्किट से जुड़े स्थलों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारे युवा वर्ग को महापुरुषों के जीवन तथा भारतीय संस्कृति के बारे में अध्ययन करना चाहिए, इससे उनके अंदर नैतिकता तथा अनुशासन का विकास होगा। कार्यक्रम में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अजय सिंह, कप्तानगंज से भाजपा उम्मीदवार सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें