बस्ती। एंटी रोमियो स्क्वाॅड प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ कप्तानगंज, चौकी महराजगंज, बंशी बाजार, पंडूलघाट, चौकी दुबौला व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की। अनावश्यक रूप से घूम रहे 65 लोगों से पूछताछ की गई। 25 व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई। तीन युवाओं से माफीनामा भरवाया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज़-4 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही, साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया। हेल्पलाइन तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का तरीका भी टीम ने बताया। संवाद