फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुविधा शुल्क मांगने पर भड़के शिक्षक, सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Jun 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारियों ने बीएसए को सौपा ज्ञापन।
विज्ञापन
सुविधा शुल्क न देने पर शिक्षकों का वेतन भी बाधित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संगठन ने सोमवार को बीएसए अनूप कुमार को विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में खंड शिक्षा अधिकारियों तथा डीसी निर्माण की ओर से उपभोग प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर न करने व सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष तथा चहारदीवारी निर्माण के लिए धनराशि भेजी गई थी। शिक्षकों ने निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिए हैं। अब विभाग की ओर से उपभोग प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों को उपभोग प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए शिक्षकों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। सुविधा शुल्क न देने पर शिक्षकों का वेतन भी बाधित किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि चुनाव में बाधित शिक्षकों का वेतन डीएम ने बहाल कर दिया गया है। मगर, अब तक उसका भुगतान नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुरेश गौड़, सुधीर तिवारी, उमाकांत शुक्ला, विवेक प्रताप सिंह, रवि सिंह, रुकनुद्दीन, आशीष दुबे, हरेंद्र यादव, रजनीश यादव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें