फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला, संख्या पहुंची चार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के चार मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

नया मामला सांऊघाट ब्लॉक के बड़ेरिया खुर्द गांव का है। 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। लखनऊ मुख्यालय से रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी गई है।
आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। नया मरीज पहले से अस्थमा से पीड़ित है और जिले के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मरीज के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरीज के संपर्क में आए लोगों की निगरानी के साथ निरोधात्मक कार्रवाई भी कराई जा रही है। रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट रखा गया है और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कंट्रोल रूम नंबर सक्रिय, ले सकते हैं चिकित्सकीय सुझाव
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। यहां चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। बीमारी से संबंधित जानकारी या चिकित्सकीय सुझाव के लिए 8005192643 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोट
सभी एमओआईसी को संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में बेड आरक्षित रखे गए हैं और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। निरोधात्मक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।
-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें