नगर बाजार (बस्ती)। स्काउट गाइड समाज सेवा का दूसरा नाम है। जब भी समाज में कोई आपदा आती है, तो स्काउट गाइड सेवा और सहायता के लिए खड़े रहते हैं। इसके प्रशिक्षण से युवाओं का सर्वांंगीण विकास होता है।
यह कहना है श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह का। वह मंगलवार का कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड दो दिवसीय शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्काउट गाइड एवं प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने गांठ, पास, बंधन, टेंट, टावर, पुल, गैजेट्स, प्राथमिक चिकित्सा, पट्टी आदि के गुर सीखे। ट्रेनिंग काउंसलर कुलदीप सिंह ने स्काउटिंग में खोज के चिह्नों के महत्व पर अपनी बात रखी। इस मौके पर सत्या पांडेय, मनोज कुमार चतुर्वेदी, रजनी सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, तसलीम, सुनीता श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।