फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 8.69 करोड़ से होगा एक और मिनी स्टेडियम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले के परशुरामपुर विकास खंड के धर्मपुर गांव में ग्रामीण मिनी स्टेडियम के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग द्वारा भेजे गए 8.69 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। बजट आवंटन के साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। खेलो इंडिया योजना के तहत इस स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए विभाग को पहले ही 1.4 हेक्टेयर भूमि आवंटित हो चुकी है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (कार्यदायी संस्था) द्वारा तैयार इस्टीमेट के अनुसार, स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
स्टेडियम में मिलने वाली स्टेडियम में मिलने वाली सुविधाओं में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, 200 मीटर का आधुनिक रेसिंग ट्रैक, ओपन जिम और भव्य ऑडिटोरियम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट, प्रशासनिक भवन, गार्ड रूम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें