फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट्रोल से ज्यादा डीजल का संकट चालक और किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट बृहस्पतिवार को भी बना रहा। शहर और आसपास के कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया था, जबकि जहां ईंधन उपलब्ध था वहां भी सीमित मात्रा में बिक्री की गई। कहीं 100 रुपये तो कहीं 200 रुपये तक ही पेट्रोल दिया गया। वहीं, डीजल सीमित मात्रा में मिलने से वाहन चालकों व किसानों को परेशान होना पड़ा। कई किमी चक्कर काटने के बाद डीजल मिला। बृहस्पतिवार को 12 पंप ड्राई रहे।
विज्ञापन

कटरा बाईपास स्थित दो पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध था। वहां, वाहनों की कतार दिखी। शहर में कहीं भी डीजल न मिलने से लोग हाईवे की ओर भागे, वहां भी सीमित में डीजल देने के कारण परेशानी हुई। मालवीय रोड के दो पंपों पर भी पेट्रोल-डीजल का संकट रहा। कंपनीबाग सब्जी मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं था। कई पंपों पर केवल पेट्रोल की बिक्री हो रही थी। सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
गांव क्षेत्र के गनेशपुर, दुबौला, बभनान क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी संकट रहा। सदर ब्लॉक के किसान राम प्रसाद ने बताया कि धान का बेहन डालना है, डीजल के लिए तीन दिन से परेशान हुए, तब जाकर मिला। इधर नर्सरी तैयार होगी तो रोजाना सिंचाई करने के लिए डीजल चाहिए, यदि ऐसा ही संकट रहा तो फसल को लेकर चिंता और बढ़ जाएगी। ट्रक चालक लवकुश ने बताया कि कई पंपों पर डीजल नहीं मिला, हाईवे के पुरानी बस्ती में एक पंप पर तेल भरवाना पड़ा।
विज्ञापन

टेंपो चालक सुरेंद्र ने कहा कि डीजल न मिलने से वाहन नहीं चल पा रहे हैं। सीएनजी न मिलने से कई टैंपों को खड़ा कर देना पड़ा है। ई-रिक्शा ही सड़क पर अधिक दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें