फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शक्ति हत्याकांड के मुख्य आरोपी नागेश पर एक और एफआईआर

Tue, 29 Oct 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया में मारपीट व धमकी देने के मामले में नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शक्ति सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
आरोप है कि स्कूल में कार्य करने वाले एक व्यक्ति को मारपीट कर भगा दिया गया। साथ ही, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। जांच सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा निवासी सुदर्शन का आरोप है कि वह किसान इंटर कॉलेज मरहा में काम करता था। इस स्कूल के प्रबंधक पूर्व विधायक स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह के बेटे राना नागेश प्रताप सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में नागेश प्रताप सिंह शक्ति सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी के तौर पर जेल में हैं। सुदर्शन ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसे किसान इंटर कॉलेज मरहा से निकाल दिया गया।
30 मार्च 2024 को जब वह दोबारा स्कूल के कार्यालय में योगदान देने के लिए पहुंचा तो जातिसूचक व अपशब्द कहकर अपमानित किया गया। मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें