फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला
विज्ञापन

बस्ती। जिले में रविवार को एक और व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दूसरी ओर पहले से संक्रमित एक व्यक्ति स्वस्थ हो गया। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब भी छह केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोविड के केस जरूर कम हुए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कम्युनिटी में दोबारा यह संक्रमण न फैलने पाए, उसके लिए सजग रहने की जरूरत है। सीएमओ ने कहा कि सभी का दायित्व है कि वे टीकाकरण से खुद को प्रतिरक्षित कर लें, क्योंकि तीसरे वेब की आशंका है, जिससे लड़ने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर प्रभाव डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए बुखार, सर्दी-खासी वाले बच्चों को गांव-गांव किट वितरित की जा रही है। कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन जरूर करें। सीएमओ ने कहा कि जिले में अब तक 679542 नमूने एकत्रित किए गए हैं। उनमें से 669208 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 657497 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11711 पॉजिटिव केस हैं। 10334 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11359 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें