फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वार्षिकोत्सव बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम

Sat, 11 Apr 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रेवरादास में वार्षिकोत्सव में बच्चों को पुरस्कृत करते कमिश्नर - फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अ​धिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रेवरादास में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

कमिश्रनर अखिलेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम होता है। यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार, वार्षिकोत्सव बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीखने और आत्मविकास का महत्वपूर्ण अवसर होता है। इसके साथ ही, बच्चों में टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। वे समय प्रबंधन, जिम्मेदारी निभाने और सहयोग की भावना सीखते हैं।
विद्यालय के बच्चे सृष्टि, आंचल, अंशिका, दिव्यांशी, शारजहां, अनन्या, रागिनी, गरिमा, सिद्धि, साक्षी, श्लोक, शिवम, अमित, मोहित, अंजली, आलिया, सौम्या, आयुष आदि ने एक से एक बढ़कर गीत, नाटक, कव्वाली, कजरी आदि प्रस्तुतियों दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन विवेक कांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम हर्रैया सत्येंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह मंजुल, डॉ. अभय कुमार सिंह, बीईओ विजय आनंद, बड़कऊ वर्मा, थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह, संजय कुमार, डॉ. वंदना सिंह, भागीरथी यादव, राजरतन बौद्ध, अनिल दुबे, अनीता वर्मा, सीता चौधरी, नेवालती वर्मा, वंदनी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें