फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को पार्टी कार्यालय पर संकल्पों के साथ मनाया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने से लेकर नवनिर्माण तक 140 वर्षों का कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर दोबारा खड़ा करने की दिशा में संगठन प्रतिबद्ध है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़ा होकर अन्याय का मुखर विरोध करेगा।
ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में अनिल भारती, डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर ने कहा कि स्थापना दिवस का यह अवसर पार्टी के लिए आत्ममंथन और नए संकल्प का है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि जनता के मुद्दों को और मुखरता से उठाया जा सके।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस पूरी मजबूती से सरकार को घेरने जा रही है। पार्टी का फोकस गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं पर रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरजेश पाल, साधु सरन आर्य, सुरेंद्र मिश्रा, शकुन्तला देवी, विनय तिवारी, आशुतोष पांडेय, पृथ्वी पाल चौधरी, अमरदेव सिंह, अमर बहादुर शुक्ला, राकेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें