पशुओं से लदी गाड़ी बरामद, चालक फरार
बस्ती। फोरलेन पर खजौला चौकी के पास पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरी गाड़ी (डीसीएम) को बरामद किया। उसमें से 18 पशु मुक्त कराए गए।
प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा सुशील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने रविवार दिन में 10.05 बजे कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ देर में खझौला से होकर वध के लिए ले जा रहे 18 पशुओं से लदी गाड़ी गुजरने वाली है। टीम ने घेरकर गाड़ी को रोका। चालक व केबिन में बैठा अन्य व्यक्ति फरार हो गया। वाहन की तलाशी में 18 पशु मिले।
मुंडेरवा थाने में दोनों अज्ञात के विरुद्घ गो वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पशुओं को चिकित्सीय परीक्षण के बाद सोरसा चमन पिपराजोत संतकबीरनगर में आश्रय स्थल में रखा गया है। गाड़ी को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल के अलावा एसआई योगेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी खझौला, हेड कांस्टेबल अनिल पांडेय, कांस्टेबल अक्षय कुमार, कुलदीप, अमरीश प्रजापति शामिल रहे।