36 लोगों ने किया रक्तदान, बने महादानी
बस्ती। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदान कर 36 लोग महादानी बने। पांच लोगों ने पंजीकरण कराकर भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का भरोसा दिया।
फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीएमएस डॉ. राम प्रकाश व मेडिकल ऑफिसर दीपक श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। शिविर में ब्लड बैंक के नोडल डॉ. रामजी सोनी, सीनियर लैब टेक्निशियन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील सिंह एलटी, कीर्ति आनंद, अंजू सिंह, अनुराधा सिंह, मुलायम सिंह, आशुतोष सिंह का विशेष सहयोग रहा।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आम आदमी पार्टी के आशीष पांडेय ने सबसे पहले रक्तदान किया। कहा कि वह 13वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। कहते हैं कि रक्तदान महादान है। इससे हम दूसरों के जीवन को बचा सकते हैं। साथ ही आत्मसंतुष्टि भी मिलती है।
शिविर में अखिलेश कुमार, शेषमणि भारती, जुबेर अहमद, सर्वेश यादव, अभिषेक यादव, शौर्य प्रताप सिंह, अजय चौधरी, यशवंत, नितिन दूबे, अनुराग शुक्ला, अवनीश पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, हेमंत चौधरी, विश्वदीप जायसवाल, जितेेंद्र यादव, नीरज श्रीवास्तव, गोपाल यादव, विशाल श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, आकश गुप्ता, विष्णु चौहान, जय प्रकाश गुप्ता, आशीष कुमार रक्तदान कर महादानी बनें। शिविर में पहुंचे कुलदीप जायसवाल, कमरूल हसन, साजिद अली, सैय्यद अली व रमेश मिश्रा का ब्लड ग्रुप दुर्लभ श्रेणी का होना पता चला। इस कारण इनका रक्त जरूरत पर इस्तेमाल किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें कॉल कर ब्लड बैंक बुलाया जाएगा।