फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोवर्धन पूजा के साथ मनाया गया अन्नकूट उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परेवा के अगले दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा की छटा बिखरी रही। जगह- जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। उनकी आकृति बनाकर लोगों ने परिक्रमा करने के साथ उन्हें पुष्प, फल आदि का चढ़ावा चढ़ाया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन कर अन्नकूट उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर स्थित श्री रामजानकी मंदिर पर अन्नकूट उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन भगवान की पूजा के बाद प्रसाद वितरित हुआ। देर रात तक भंडारा चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। अन्नकूट उत्सव का प्रसाद लेने के लिए राहगीर रुक कर आयोजन में शामिल होते रहे।
आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता पं. गोपेश्वर तिवारी ने किया। इसी तरह रेलवे के निकट स्थित मां काली शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर पं. संजय शुक्ल की अगुवाई में अन्नकूट उत्सव मनाया गया। पूजन- अर्चन के लिए मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। बाद में प्रसाद वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

श्रद्धालु खुद सेवादार की भूमिका में रहे। शहर के एक दर्जन से अधिक व्यापारी इस अन्नकूट उत्सव में पं. संजय शुक्ल, संदीप शुक्ल के साथ सेवादार बनकर आगंतुकों को प्रसाद खिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें