फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनुभव प्रमाण पत्र पर गलत क्यूआर देने पर भड़कीं एएनएम

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पहुंची संविदा एएनएम, गलत अनुभव प्रमाण पत्र पर जताया विरोध स्रोत कर्मी
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीएमओ कार्यालय से गलत अनुभव प्रमाण दे दिया गया है। इससे अभ्यर्थी काफी परेशान हो गए और शुक्रवार शाम को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर घेराव कर दिया।
विज्ञापन

जनपद में करीब 80 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संविदा पर कार्यरत हैं, ये सभी परीक्षा में शामिल हुईं थीं। एएनएम का आरोप है कि सीएमओ ऑफिस से जो अनुभव प्रमाण पत्र दिया गया है, उसमें क्यूआर कोड है स्कैन करने पर उसमें यूपीएसएसएससी के बजाय यूपीपीसीएस दिख रहा है।
इससे काउंसिलिंग के लिए किए जा रहे आवेदन स्वीकार नहीं हो रहे, जबकि 13 जून ही अंतिम तिथि तय कर दी गई है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि पत्राचार किया गया, ताकि सही क्यूआर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें