फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फायरिंग के आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पखवाड़े भर पहले शहर के रौतापार मोहल्ला स्थित एक घर को निशाना बनाकर फायर करने वाले मनबढ़ों ने सोशल मीडिया के जरिये पीड़ित पक्ष को दोबारा धमकी दी है। बताया जा रहा आरोपी युवक नेपाल से धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रकरण सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बता दें कि 30 मई को रौतापार मोहल्ले में सौरभ श्रीवास्तव के घर पर कुछ युवक फायरिंग कर भाग गए थे। पीड़ित की मदद से सीसीटीवी फुटेज के जरिये उन युवकों की पहचान की गई। कोतवाली पुलिस तत्काल आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। इसके बाद युवक फरार हो लिए।
कोतवाली पुलिस ने पीड़ित सौरभ श्रीवास्तव की तहरीर पर युवराज सिंह निवासी महारानी होटल, प्रिंस चौधरी निवासी विवेकानंद काॅलोनी आंबेडकर नगर और प्रिंस यादव निवासी ब्लॉक रोड बस्ती सदर थाना कोतवाली के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर शांत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें