फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीणों के शोर पर भैंस छोड़ भागे पशु तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। जिले की पुलिस पर पशु तस्कर भारी पड़ रहे है। बृहस्पतिवार की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खोभा गांव में पशु तस्कर दो भैंस को खोलकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों के जागने पर तस्कर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खोभा गांव में रात करीब 1:30 बजे पशु तस्कर गांव में दाखिल हुए। तस्कर गांव के जोखू की दो भैंस खोल कर लादने के लिए जा रहे थे, तभी एक भैंस अंजान समझ कर बिगड़ गई। आवाज सुनकर जोखू की पत्नी सुमित्रा जग गईं।
शोर मचाने पर भैंस को छोड़कर तस्कर भाग गए। राम मूरत, जवाहिर लाल,पंकज ने बताया बलुआ के रास्ते पशु तस्कर आए थे। इसके पहले भी पशु तस्कर गांव के लल्लन प्रसाद के मवेशी को चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

गांव में पशु तस्कर आने की सूचना से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसओ कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है जल्द ही पशु तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें