फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनिल मंडल उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश मंडलीय संयुक्त मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मंडलीय कार्यकारिणी एवं बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्रियों की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानाध्यापक पद के वेतन संबंधी प्रकरण पर चर्चा करते हुए कहा गया कि जिन शिक्षकों को इसका लाभ मिलना है, उन्हें नियमानुसार लाभ दिया जाना चाहिए। शिक्षकों से जुड़े अन्य वेतन संबंधी मामलों को भी जल्द निस्तारित कराने की मांग उठाई गई। मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने एकल विद्यालयों का मुद्दा उठाया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश को मंडलीय संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया।
मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, मंडल महामंत्री अमरेश बहादुर सिंह, केशराम चौधरी, घनश्याम, राजेंद्र चौधरी, अनिल कुमार, अमिता त्रिपाठी, सुभाषचंद्र, सच्चिदानंद शुक्ल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें