फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल पर बात करने से नाराज महिलाओं ने पड़ोसी को पिटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरबाजार। थाना नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोठवाभरतपुर में मोबाइल पर बात करने जैसी मामूली बात को लेकर महिला और उसके पति ने पड़ोसी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम कोठवाभरतपुर निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रंजू और ज्ञानता देवी अचानक वहां आईं और बिना किसी ठोस कारण के उसे गालियां देने लगीं। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर महिलाओं ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में प्रमोद के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे निजी वाहन से कैली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें