फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली नहीं आने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बनकटी। सात दिन पूर्व बुधवार की शाम तेज आंधी तूफान व बारिश के चलते दर्जनों गांवों में पेड़ गिरने व विद्युत पोल टूटने से दर्जनों गांव अंधेरे में डूबा हुआ है जबकि मोबाइल, ई-पास मशीन आदि मशीनरी सिस्टम बंद पड़े हुए हैं। नाराज उपभोक्ताओं ने देईसांड़ उपकेंद्र का ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अवर अभियंता अवनीश गुप्ता के आश्वासन पर शाम को धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल की शाम तेज आंधी व बारिश के चलते क्षेत्र के अनुपाखोर, गौरी, कुढ़वा, रौतापार, नडार, कुरमौल, पूरनपुर, दौलतपुर, लोईयाभारी, अमईपार, हांसापार, बखरिया व तेनुआ, बाघापार, बैजीपुर तथा महथा, छतौरा आदि गांव में अधिकांश पेड़ व शाखाएं तथा विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बहाली की मांग को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं ने देईसांड़ उपकेंद्र पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस व अवर अभियंता ने शाम तक आपूर्ति बहाली का अस्वाशन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त किया। ग्रामीण सभाजीत यादव, राजन चौधरी, मनीष दुबे, रंजीत कुमार, अजय कुमार, लल्लन प्रसाद, दिवाकर चौधरी, सिकंदर चौधरी, शिवदयाल चौधरी आदि का कहना था कि आज सात दिन हो गए लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें