फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाचा ने डांटा तो गुस्साए भतीजे ने चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
मृतक जमील की फाइल फोटो
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में मंगलवार की रात चाचा की डांट से नाराज भतीजे ने उन्हें चाकू से गोंद कर हत्या कर दी। भागते समय दीवार से टकराकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मामला दो बोरी धान चोरी का था, जिस पर चाचा भतीजे को डांट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कुर्थिया गांव निवासी मोहम्मद सगीर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसके पिता के खाली पड़े घर से भतीजे रिजवान दो बोरी धान चोरी कर लाया था। जिसके लिए मंगलवार की रात उसके पिता हिदायत अली उसे डांट रहे थे। इसी बीच उनका भाई जमील (35) वर्ष भी आ गया और उसे नशेड़ी कहकर डांटने लगा। इससे नाराज रिजवान ने अचानक जमील के ऊपर बाएं हाथ के नीचे पेट में चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
परिवार के लोग आनन-फानन सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जब लोगों ने रिजवान को पकड़ना चाहा तो भागते समय दीवार से टकराकर चोटिल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे एबुलेंस से सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोनहा पुलिस ने मो. सगीर की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

सात दिन पहले मुंबई से गांव आया था आरोपी : रिजवान (20) के इस हमले से जहां उसकी चाची अखतरुन्निशा विधवा हो गई वही उसके चार चचेरे भाई बहनों के सिर से पिता का साया उठ गया। बताया जा रहा है वह सात दिन पहले ही मुंबई से गांव कुर्थिया आया था। पिता और माता दैनिक मजदूरी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, रिजवान मुंबई में उनके साथ ही रहता था।
घटना की जानकारी होते ही गांव के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार और गांव के लोगों के मुताबिक रिजवान किशोरावस्था से ही गलत संगत और नशे का आदी है। वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए छोटी मोटी चोरी करता था। इसके लिए डांटने पर उसने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी, घटना से पूरा गांव हतप्रभ है।

असौड़ा स्थित गैस एजेंसी पर मारपीट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। स्रोम पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें