करंट की चपेट में आए राकेश कुमार पांडेय की फाइल फोटो
कप्तानगंज। हरैया थाना क्षेत्र के भुड़कुलगंज बाजार में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव के रहने वाले राकेश कुमार पांडेय (48) भुड़कुलगंज बाजार में निजी मकान में खाद की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की शाम पांच बजे वह होर्डिंग लगा रहे थे तभी छत के ऊपर से गुजरा 11 हजार बोल्ट का हाईटेंशन तार छू गया। इससे राकेश कुमार पांडेय गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश कुमार पांडेय बड़े ही मिलनसार शख्स के रूप में जाने जाते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने दुकानदार के शव का बुधवार की सुबह अयोध्या में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरैया के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।