फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा सलाहकार का घेराव किया 

Fri, 18 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाणिज्य कर दफ्तर पर व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। पिछले लंबे अर्से से वेतन नहीं मिलने से खफा बिजली विभाग के ठेका कर्मियों ने ऊर्जा विभाग के राज्य सलाहकार बृज किशोर सिंह डिंपल का घेराव किया और वेतन दिलाने की मांग की। अल्टीमेटम दिया कि अगर वेतन नहीं मिलता है तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बिजली विभाग ने काफी संख्या में ठेेका कर्मचारी काम करते हैं। इन ठेका कर्मियों को लंबे अर्से से वेतन नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों से ठेका कर्मी कई बार वेतन दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काफी संख्या में ठेका कर्मी ऊर्जा विभाग के सलाहकार बृज किशोर सिंह डिंपल के आवास पर पहुंचे और उनका घेराव किया। कहा कि वेतन का भुगतान नहीं होने से उनकी माली हालत नाजुक हो चुकी है। परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है।

होली त्योहार नजदीक है, बावजूद इसके कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर वेतन नहीं मिलता है तो उनके परिवार वाले होली नहीं मना सकेंगे। ठेका कर्मियों ने डिंपल को ज्ञापन भी दिया। बताया कि बिजली से जुड़े छोटे फाल्ट ठीक करने के लिए उन लोगों को करीब तीन वर्ष पहले रखा गया था। शुरुआती दौर में वेतन समय पर मिलता रहा है। मगर पिछले साल जनवरी से किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया है।  बृज किशोर सिंह डिंपल ने कर्मचारियों को शीघ्र वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर अंबरीश शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, गौरी शंकर त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद, पंकज मिश्रा, इंद्रभूषण त्रिपाठी,  रोहित शुक्ला, योगेंद्र पाल, केदरानाथ, गौरी शंकर दत्त पांडेय, विनीत कुमार, घनश्याम, दुर्गा प्रसाद, मुन्नालाल, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, रामनाथ, आनन्द प्रकाश,  बच्चू लाल, वीरेंद्र मिश्रा, चंद्रभूषण, हरिश्चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, परशुराम, सुरेश, अशोक मिश्रा, रमेश चंद्र, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें