फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के लिए स्कूल में लगाया ताला 

Fri, 18 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मधुपुर के तकिया प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप से निकला गंदा पानी को दिखाता छात्र।
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कुछ शिक्षकों ने स्कूल में ताला लगा दिया। बाद में बीएसए के आदेश पर ताला तोड़कर परीक्षा करानी पड़ी। 
विज्ञापन

मामला सल्टौआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर का है। यहां प्रधानाध्यापक राम उग्रह समेत चार अध्यापक तैनात हैं।

सहायक अध्यापक अंशु शुक्ला और चक्रपाणि पांडेय ने बताया कि जब वह दोनों बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विद्यालय पर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों और रसोई घर में ताला लगा था। ताला स्कूल का न होकर व्यक्तिगत था। इस दौरान परीक्षा के लिए धीरे-धीरे बच्चे जुटने लगे।

बताया कि इस स्कूल में कुल 55 बच्चों का पंजीकरण है, सभी बच्चे पहुंचे थे। जब काफी देर तक ताला खोलने कोई नहीं आया तो बच्चे परेशान होने लगे। इसके बाद दूरभाष से डीएम और बीएसए को स्थिति से अवगत कराया गया। बीएसए ने दूरभाष पर ताला तोड़कर परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उसके बाद सभी कमरों के ताले तोड़े गए। बताया कि हाजिरी रजिस्टर में 15 मार्च को ही धरने पर जाने के लिए अवकाश लिख दिया था। गुरुवार को कुछ शिक्षकों ने बदसलूकी की और परीक्षा कराए जाने पर नाराजगी जताई। बीएसए डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए ब्लॉक सह समन्वयक अजय श्रीवास्तव को भेजा गया है। बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें