संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया फीडर के जेई द्वारा सकरदहा गांव के उपभोक्ताओं की बिजली काटने के विरोध में गांव के उपभोक्ताओं ने भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय सुदामा के नेतृत्व में बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।
एसडीएम का घेराव करते हुए तत्काल आपूर्ति शुरू कराने की मांग करते हुए नारेबाजी की। एसडीएम के विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन दिया।
बता दें कि मंगलवार को सकरदहा गांव में बकाया विद्युत बिल की वसूली के दौरान जेई और लाइनमैन से ग्रामीणों की बहस हो गई थी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने जेई और लाइनमैन की पिटाई कर दी थी। इसी बात से नाराज विद्युत कर्मियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी थी। समाजसेवी चंदमणि पांडेय ने ग्रामीणों के साथ पैदल मार्च करते हुए हर्रैया तहसील में एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए।
घंटों चले धरने का संज्ञान लेकर एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की। कनेक्शन जोड़ने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। बताया कि वर्तमान में हर्रैया के बिजली कर्मियों की कार्यप्रणाली से जनता त्रस्त है।
कुछ कर्मचारी अवैध वसूली में लगे हैं। सकरदहा गावं में जेई संजीव कुमार और लाइनमैन ने मंगलवार को ग्रामीण के साथ अभद्रता की। इस दौरान बृजेश शुक्ल, भवनाथ शुक्ल, कादिर अली, विनय पाठक, अजीत कुमार, दीपक निषाद, अमित निषाद, वैभव शुक्ल आदि माैजूद रहै।क