फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी की समस्याओं की अनदेखी पर गुुस्सा

Sun, 13 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा नगर इकाई की बैठक नगर उपाध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव काजू की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें आवास विकास कॉलोनी की समस्याओं के साथ ही शहर में सड़कों की बदहाली और गंदगी पर चर्चा की गई। कॉलोनी की समस्याओं की अनदेखी पर गुुस्सा जताया गया।
विज्ञापन


नगर उपाध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मालवीय रोड पर की गई इंटरलांकिंग उखड़ने लगी है। बादशाह टाकीज के पास टूटी सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं किया गया। रोडवेज से रेलवे स्टेशन तक सड़क के किनारे गुणवत्ताविहीन इंटरलॉकिंग की गई है।

मंगल बाजार, राजा बाजार के लोग सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे हैं। नालियां काफी दिन से जाम हैं, जिससे लोगों के घरों के अंदर तक नाली का गंदा पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया मगर पालिका प्रशासन आवास विकास को लेकर उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है।राकेश पांडेय ने कहा कि आवास विकास कालोनी में सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। पालिका अध्यक्ष ने देखने के बाद भी अब तक कुछ नहीं किया।

इस मौके पर सूरज गुप्ता, पंकज यादव, सरामुल्लाह खान, मोहित श्रीवास्तव, अरुण कुमार, राजन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मनेाज गुप्ता, हिमांशु, दीपक सोनी, अर्जुन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें