फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मचारी

Mon, 19 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया मे आंगनबाडी कार्यकत्रियो ने किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
जिले की महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने सोमवार को थाली बजाओ, दरिद्र भगाओ आंदोलन शुरू किया। परियोजना कार्यालयों पर प्रदर्शन के दौरान निदेशक के अलावा पीएम, सीएम का पुतला जलाया साथ ही थाली बजाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने परियोजना कार्यालय के सामने राज्य सरकार व निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कस्बे में रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कप्तानगंज चौराहे पर पहुंचीं और निदेशक बाल विकास पुष्टाहार का पुतला जलाया। इसके बाद वह परियोजना कार्यालय पर आकर धरने पर बैठ गई। पुतला जलाने के दौरान कुछ देर तक हाइवे पर वाहन रुके रहे। ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्रमती ने कहा कि महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष नीतू देबी, कोषाध्यक्ष सावित्री तिवारी, कुसुम सिंह, अंजू देबी, अनुपमा देवी , मंजू, रेखा वर्मा, सुनीता यादव, सरिता मिश्रा, माधुरी यादव, सरोज, अनीता यादव, स्नेह लता, माया वर्मा, मीरा सिंह, सावित्री पांडेय, पुष्पावती ,विद्या, अनीता वर्मा, सुनीता, कलावती, कमला चौधरी आदि मौजूद रहीं।

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तवा रामनगर ब्लॉक मुख्यालय स्थित परियोजना कार्यालय पहुंची। महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर थाली चम्मच बजा कर विरोध जताया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सुनीता सिंह, कुसुम  सिंह, किरन भटट्,अश्वनी देवी, सुनीता देवी, मिथलेश, प्रेमा देवी, सोनी  वरूण, गीता देवी, विन्दू, मायादेवी, राधा देवी, पूनम, संगीता, हेमलता,  भगवानी, दुर्गेश नन्दिनी,मालती देवी,सत्यरूपा, सुमन मिश्रा आदि मौजूद  रही। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने सोमवार की  दोपहर पहले पीएम, सीएम एवं बाद में निदेशक का पुतला जलाया। इसके बाद
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख अरविंद सिंह का घेराव किया। प्रमुख अरविंद सिंह ने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी मांगे जायज है, वह उनके साथ है। इस मौके पर उषा  रानी, पूनम सिंह, पार्वती पाठक, पुष्पा सिंह, मीरा,  लक्ष्मी, नीलम सहित बड़ी संख्या में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद थे। वहीं बहादुरपुर  विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय कुसौरा बाजार में महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन जारी रहा। कार्यालय पहुंचे सीडीपीओ बहादुरपुर दिलीप कुमार वर्मा ने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों से परियोजना कार्यालय का ताला खोलने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसी प्रकार बनकटी में भी सीडीपीओ कार्यालय के बरामदे में महिला आंगनबाड़ी कर्मियों धरना देकर  कार्य बहिष्कार किया।  इस अवसर पर गुडिया, मालती, मंदाकिनी, आरती, मीरा देवी, कंचन, गिरजा, रजिया  वेगम, आशा,   नीलम, इन्दू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें