फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम व संबोधन का लाइव प्रसारण बस्ती में कराया जाएगा। कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में होगा। यहां, बाल विकास विभाग की 500 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका शामिल होंगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि पहले अयोध्या में ही 2000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को भेजने के लिए फरमान जारी हुआ था। मगर, अब जनपद में ही कार्यक्रम होगा, जहां मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम में जो बच्चे कुपोषित थे, उनकी देखभाल, बेहतर उपचार करके उन्हें सुपोषित किया गया, बच्चे सहित अभिभावक और संबंधित क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को सम्मानित भी किया जाएगा।
इसके लिए परियोजनावार सूची बनाई जा रही है। बताया कि आठ सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी परियोजना अधिकारियों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और लाभार्थियों से संपर्क कर सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें