- बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
दुबौलिया। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बरदिया लोहार ग्राम पंचायत के मलिकपुरवा गांव निवासी सत्य प्रकाश चौहान पुत्र रामनाथ के बारे में गांव वालों का कहना है कि वह दो भाइयों में सबसे बडा था और एक छोटी बहन भी है। वहीं, घर की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था। घर के बड़े बेटे सत्य प्रकाश की मौत से परिवार बिख गया है है।
इसी तरह किशुनपुर निवासी अनीस पुत्र पकलधारी की मौत से पिता बदहवास थे। बताया जा रहा है कि अनीस चार भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। अनीस का बड़ा भाई सेना में हैं। वहीं, अनीस भी अग्निवीर में जाने के लिए पास आउट हो गया था। वह अपनी तैनाती का इंतजार कर रहा था। गांव वालों की मानें तो अनीस शुरू से ही बड़े भाई की तरह देशसेवा करने की ठानी थी। वह सुबह शाम दौड़ भी लगाता था ताकि उसकी भर्ती सेना में हो सके। उसने अग्निवीर की तैयारी की और उसका चयन भी हो गया। उसके घर चयन को लेकर खुशी थी, लेकिन वह खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अनीस अपनी बड़ी बहन के वहां धर्मपुर जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अनीस की मौत से गांव में मातम का माहौल है।